प्रदेशराजनीति

बिहार में सियासी पारा हाय, बंद कमरे में घंटों चली ओसामा शहाब और प्रभुनाथ सिंह की बातचीत, कयासों का दौर शुरू

1 Mins read

छपरा

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों सरगर्मी बढ़ गई है. एक ओर जहां लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने जीतन राम मांझी से मुलाकात कर सबको चौंका दिया. वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मुलाकात कर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है.

बंद कमरे में काफी देर तक की बातचीत

पिता शहाबुद्दीन के चालीसवें के बाद पहली बार सीवान के प्रतापपुर से निकले ओसामा सीधे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मिलने उनके छपरा के मशरख स्थित घर पहुंचे. दुआ-सलाम के बाद दोनों के बीच बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत होने की जानकारी मिली है. पिता के निधन के बाद ओसामा के आरजेडी नेता से मिलने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है. सभी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन बिहार के सियासी गलियारे में कई तरह की बातें तैरने लगीं हैं. मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही प्रभुनाथ सिंह के बेटे और पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने ओसामा से उनके घर में मुलाकात की थी. उस समय भी दोनों के बीच काफी देर तक बातें हुईं थीं.

पूर्व विधायक ने कही थी ये बात

ओसामा से मुलाकात बाद पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने कहा था कि दोनों के बीच पारिवारिक संबंध है. पारिवारिक संबंध होने के कारण ओसामा और उनके परिजनों से मुलाकात की है. रणधीर सिंह ने ओसामा को धैर्य रखने की नसीहत देते हुए दिवंगत नेता शहाबुद्दीन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की बात कही थी. बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद सभी की नजर उनके परिवार पर टिकी हुई है. सभी इस इंतजार में हैं कि परिवार वाले शहाबुद्दीन की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए क्या फैसला लेंगे.

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App