प्रदेशमोतिहारी

एक माह से लोग जल-जमाव की समस्या से हो रहे दोचार, प्रशासन ने नहीं ली सुध तो किया प्रदर्शन

1 Mins read

अंबालिका

कहते हैं जब मूलभूत सुविधाओं के नाम पर लोगों को ठगा जाय तब उसका विरोध करना लाजमी हो जाता है। कुछ ऐसा ही जिले के चकिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में देखने को मिला। जहां बीते एक माह से सड़क पर जल जमाव की समस्या स्थानीय लोगों के लिए नासूर सा बन चुका है। लोगों ने अब परेशान होकर इसके लिए विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। रविवार को भी स्थानीय लोगों ने इन्ही समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदार मो. शमसूल, बिनोद कुमार, निवासी संदीप तुल्सयान सहित प्रदर्शन में शामिल दर्जनों लोगों ने बताया कि करीब एक माह से उक्त सड़क पर जल जमाव की समस्या है। जिसके कारण लोगों को कीचड़ से होकर पांव पैदल चलना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि अब तो गंदगी इतनी हो चुकी है कि आए दिन यहां रहने वाले किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि इस रास्ते से जाने वाले बाइक सवार भी गिरकर चोटिल होते हैं।  केसरिया रोड से स्थानीय गौशाला को जोड़ने वाली इस सड़क पर पीछले एक महीने से जलाशय जैसा नजारा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जल निकासी के लिए वार्ड पार्षद तथा स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अभी तक इस समस्या का निदान नहीं निकाला गया है।  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जलजमाव के कारण यहाँ तरह तरह के कीड़े मकोड़ों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अविलंब समाधान नही निकालने पर व्यापक आंदोलन की बात कही है। इधर इस बारे मे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गुरूशरण ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पाइप द्वारा जल निकासी का निर्णय लिया गया है। उन्होने शीघ्र ही इसके समाधान की बात कही है।

 

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App