क्राइमनालंदाप्रदेश

15 दिन पूर्व के विवाद में बुजूर्ग की हुई हत्या, शराब पिलाने के बहाने हत्यारे ले गये थे साथ

1 Mins read

महबूब आलम

15 दिन पहले खाने पीने को लेकर हुए विवाद को लेकर एक बुजूर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना जिले के मानपुर थानाक्षेत्र के तेतरामा पंचायत का है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पूर्व मृतक मतलु पासवान  का खाड़े विगहा गांव के रंजीत चौधरी से खाने पीने को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर रंजीत चौधरी ने मतलु पासवान की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारे ने अपने सहयोगियों के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनो के विवाद के बाद लोगों की पहल पर यह मामला शांत पड़ गया था। लेकिन मृतक के परिजनों की माने तो विवाद के बाद से ही रंजीत चौधरी की आंखों में मतलू पासवान खटक रहा था। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक को रंजीत चौधरी एवं उसके सहयोगियों ने शराब पिलाने के बहाने घर बुलाकर हत्या की है। हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया। इधर बुजूर्ग की हत्या की खबर सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

 

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App