अपना बिहारस्वास्थ्य

बिहार में खत्म हो रहा कोरोना, शिवहर, बक्सर में मिले 1-1 केस तो खगड़िया में मिले 5, देखें लिस्ट

1 Mins read

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार यह कहा जा सकता है कि बिहार में कोरोना वायरस समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. 24 घंटे में बिहार में सिर्फ 432 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यह आंकड़ा लॉकडाउन लगने के बाद सबसे कम है. हर दिन नए संक्रमित मरीजों की संख्या में अब कमी देखने को मिल रही है.

शनिवार को आई रिपोर्ट की मानें तो अब बिहार में एक भी वैसे जिले नहीं हैं जहां एक दिन में नए संक्रमितों की संख्या 50 से अधिक आई हो. शनिवार को जिस जिले में सबसे अधिक मरीज आए वह पटना जिला था जहां केवल 37 नए संक्रमित मिले. सबसे कम बक्सर और शिवहर में एक-एक नए मरीज मिले.

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 5,700

इसके पहले शुक्रवार को 566 मरीज मिले थे. बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद शनिवार को यह पहला दिन था जब नए संक्रमितों का आंकड़ा 500 के नीचे चला गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार बिहार में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 5,700 रह गई है जो राहत की बात है.

24 घंटे में 1,062 लोगों ने कोरोना को हराया

शनिवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो बुलेटिन जारी की गई उसके अनुसार बिहार में बीते 24 घंटे में 1,062 लोगों ने कोरोना को हराया है. बिहार में अब तक 7,01,543 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 97.88 प्रतिशत हो गई है. 24 घंटे में 1,20,023 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गई है.

देखें किस जिले में मिले कितने नए संक्रमित

शनिवार को अररिया में 12, अरवल में 02, भागलपुर में 04, भोजपुर में 03, बक्सर में 01, ईस्ट चंपारण में 12, जमुई में 02, जहानाबाद में 04, कैमूर में 05, खगड़िया में 05, किशनगंज में 08, लखीसराय में 16, मधेपुरा में 14, मधुबनी में 05, मुंगेर में 03, नवादा में 05, रोहतास में 08, सहरसा में 09 और सारण में 24 नए संक्रमित मरीज मिले.

सबसे ज्यादा पटना में मिले 37 नए मरीज

इसके अलावा दरभंगा में 20, सुपौल में 32, समस्तीपुर में 06, पूर्णिया में 33, मुजफ्फरपुर में 18, नालंदा में 12, वैशाली में 11, सीतामढ़ी में 08, गया में 13, वेस्ट चंपारण में 06, सिवान में 28, गोपालगंज में 20, कटिहार में 13, पटना में 37 और बेगूसराय में 17 नए मरीज मिले हैं.

319 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App