खगड़ियाप्रदेश

किसी भी राजनीतिक पार्टी को राजनीति के अलावे सामाजिक सरोकार को भी देखने की जरुरत : संजय खंडेलिया

1 Mins read

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने खगड़िया विधानसभा के रसौंक गांव में राहत सामग्री बांटा। इस मौके पर भाजपा के खगड़िया जिलाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावे कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। रसौंक के मृतक कर्नल यादव एवं आगलगी की घटान के पीड़ित दलित एवं पिछड़े समाज के संजय चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, भोला चौधरी एवं पवन साह को भाजपा नेताओं की तरफ से एक-एक बर्तन सेट, साड़ी, लूंगी, गमछा सहित 30 किलो सुखा राशन दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने कहा कि भाजपा एक परिवार है जो जनता के बीच हर सुख दुख में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। किसी भी पार्टी को राजनीतिक ही नहीं बल्कि समाजिक सरोकार को भी देखने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि घटना चाहे जिसके साथ ही घटित हुई हो, हमारे नजर में दोनो पीड़ित हैं। ऐसी घटनाएं समाज की समाजिकता को कमजोड़ करती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को भी चाहिए कि वो दोनो पक्ष को लेकर चले। ताकि दोनो पक्षों में शांति का संदेश दिया जा सके। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि भाजपा नेतृत्व इस तरह की दुखद घटना से दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य नेतृत्व के निर्देश व संजय खंडेलिया की अगुवाई में भाजपा परिवार की तरफ से लोगों को मदद पहुंचाई गई है। इस दौरान भाजपा दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, जिला मंत्री अमरेंद्र भारती, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद साह, चुनाव प्रबंधन सेल के प्रो. अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App