खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

आपने खगड़िया में बेहतर कार्य किया है, उम्मीद है आप जहां भी जायेंगी अपने काम का डंका दिखाएंगी : डीएम

1 Mins read

जिलाधिकारी ने डीडीसी अभिलाषा शर्मा की विदाई में दिया मार्मिक संदेश

खगड़िया की उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा का आज विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर खगड़िया डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष काफी मार्मिक दिखे। उन्होंने विदाई समारोह के मौके पर कहा कि जिस तरह खगड़िया डीडीसी के रूप में अभिलाषा शर्मा ने कार्य किया है वो हमेशा इस जिले के लिए एक नजीर होगी। डीएम ने स्थांतरित हुए डीडीसी अभिलाषा शर्मा को इस मौके पर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि आप जहां भी जायेंगी अपने कामों का डंका आप वहां जरूर दिखाएंगी। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता भूपेंद्र प्रसाद यादव, सिविल सर्जन डॉ अमरनाथ झा, वरीय उप समाहर्ता  विजय कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ कई अधिकारी मौजूद थे।
316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App