खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

धक्का मार पुलिस लगाएगी अपराधियों पर नकेल, थाना के वाहन का फ्यूल हुआ खत्म, पुलिस ने लगाया पीछे से धक्का

1 Mins read

खगड़िया में पुलिस वाहन का फ्यूल खत्म है। ऐसा इसलिए बोला जा रहा है क्योंकि स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस के एक वाहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमे कुछ पुलिस के जवान थाना के स्कॉर्पियो वाहन को पीछे से धक्का लगाते दिख रहे हैं। वीडियो बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम जैसे ही पुलिस का वाहन थाना क्षेत्र के सूर्य मंदिर चौक पर पहुंचा वैसे ही वाहन का फ्यूल खत्म हो गया। हालांकि पुलिस की माने तो तकनीकी खराबी के कारण वाहन को धक्का लगाना पड़ा था। बरहाल लोग कह रहे हैं कि क्या धक्का मार पुलिस अपराध पर नकेल कसेगी।

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App