खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

नल जल योजना के जलमीनार में लगी आग, बिजली का उपकरण जला, ग्रामीणों की सूझबूझ से आग बुझाने में मिली सफलता

1 Mins read

जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के चक्रमणियां गांव में नलजल योजना से बनी जलमीनार में आग लग गई। घटना गुरुवार अहले सुबह की बताई जा रही है। आग लगने से जलमीनार में लगे बिजली के उपकरण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

बताया जा रहा है कि घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण घटित हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन काट आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि आग इतना भयंकर था कि जलमीनार से आग की लपटें बाहर निकल रही थी। मामले में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई है।

Install App