अपना बिहारक्राइमखगड़िया

जहरीली शराब बनाने के वायरल वीडियो के बाद खगड़िया एसपी एक्शन में, डीएसपी को मिला जांच का जिम्मा, त्वरित कार्रवाई का निर्देश

1 Mins read

सार

अप्रैल 2016 में बिहार में संपूर्ण शराबबंदी कर दी गई थी। बावजूद बिहार शराबमुक्त नहीं हो सका। शराब माफिया लगातार सरकार को चैलेंज करते चले आ रहे हैं। इसी कड़ी में खगड़िया जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देशी शराब कारखाने को दिखाया गया है। अब पुलिस हरकत में है। डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

देखें वायरल वीडियो

9 साल पहले 5 अप्रैल को बिहार में शराबंदी लाया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले को महिलाओं के साथ घटित घटनाओं और बढ़ते अपराध के मद्देनजर बताया था। लेकिन शराबबंदी के बाद पूरे प्रदेश में न तो आपराधिक घटनाओं में ज्यादा कमी हुई और न ही पूर्णतः शराब को बंद किया जा सका। शराब बिहार में बिकता भा है और शराबी मिल भी रहे हैं। जिनका हौसला इतना बुलंद है कि वे पुलिस प्रशासन को सीधा चुनौती भी दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र स्थित एक आनंदपुर मारण के बहियार का है। यहां जहरीली शराब बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया के रिंकेश सिंह नाम के एफबी अकाउंट से वायरल किया गया है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

मक्का खेत के बीच शराब भट्ठी को दिखाया

वायरल वीडियो में शराब माफिया ने एक मक्का खेत के अंदर देशी जहरीली शराब भट्ठी पर शराब बनाते वीडियो वायरल किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का वीडियो बनाते हुए शराब बनाने का पूरा प्रोसेस बता रहा है। वहीं एक शख्स इस दौरान शराब बनाने का काम करते नजर आ रहा है। साथ ही वीडियो में एक शराबी नशे की हालत में देखा जा रहा है।

एसपी ने डीएसपी को दिया सख्त कार्रवाई का निर्देश

गौरतलब है कि इस मामले में खगड़िया एसपी राकेश कुमार भी सख्त ऐक्शन में देखे जा रहे हैं। एसपी ने वायरल वीडियो के बाद डीएसपी को जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी राकेश कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। वीडियो कहां से वायरल हुआ है इसके लिए जांच की जा रही है। बरहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिले में शराबबंदी और शराब माफियाओं पर कार्रवाई पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

 

Install App