Videoखगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

खगड़िया पुलिस आपकी सेवा में : एक हजार में सनहा दर्ज करती है पुलिस, वीडियो वायरल

1 Mins read
जिले के गोगरी मॉडल थाना का एक वीडियो वायरल हो रा है। जिसमे थाना में आए एक पीड़ित से सनहा दर्ज करने के लिए एक हजार रुपए एक एएसआई लेते हुए दिखा रहा है। जिसके बाद लोगों में पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। घुस लेने वाले पुलिस कर्मी की पहचान मानकेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। अब वायरल वीडियो को देख लोग पुलिस के वरीय अधिकारी से ऐसे घूसखोर दरोगा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वाहन के कागजात खोने पर पीड़ित पहुंचा था थाना
वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि अररिया के एक नीतीश नाम के युवक का ट्रक का कागजात कहीं गुम हो गया था। बताया जा रहा है कि युवक जब थाना सनहा दर्ज कराने पहुंचा तो पहले घूसखोर दरोगा ने उसको धमकाया, जैसा की आप वीडियो में भी देख सकते हैं। लेकिन जब उसने एक हजार रुपए दे दिया तो दरोगा ने सनहा की कॉपी ले ली। इधर मामले में रामपुर सरपंच नूर आलम ने बताया कि जब से ये दरोगा गोगरी में आए हैं तबसे ये वसूली कर रहे हैं। बरहाल वीडियो वायरल होने के बाद घूसखोर दरोगा पर कार्रवाई की तलवार लटक गई गई।
437 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App