अपना बिहारखगड़ियाबड़ी खबर

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए खगड़िया के तेलिहर पंचायत के मुखिया का हुआ चयन, पंचायत के विकास के लिए मिलेगा अनुदान राशि

1 Mins read

खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलीहार पंचायत के मुखिया अनिल सिंह का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की मंजूरी के बाद डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने मुखिया को इस बात की जानकारी दी। यह पुरस्कार पंचायत में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए एवं उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए दिया जाता ह। इसकी जानकारी भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ने मुखिया को पत्र भेज कर दिया है। इस पुरस्कार के तहत चयनित पंचायत को पंचायत विकास मद के लिए एकमुश्त राशि भेजी जाती है।

विकास के लिए मिलेगा अनुदान राशि

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास पुरस्कार और चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत पुरस्कार दिया जाता है। इन विभिन्न पुरस्कारों के लिए भारत के कई राज्यों के कई ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें से दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण व साफ-सफाई के मुद्दे पर बिहार के खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार पंचायत का चयन किया गया। मुखिया को सम्मानित करने के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा। अवार्ड के लिए चयन किए जाने पर प्रखंड व पंचायत के लोगों में खुशी है।

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App