खगड़िया

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे विधायक बबलू मंडल, सामुदायिक किचेन का लिया जायजा

1 Mins read

रहीमपुर की दोनों पंचायतों में पीड़ितों से मिले, पशुचारे की समस्या पर बीडीओ को दिए निर्देश

खगड़िया। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को रहीमपुर उत्तरी और रहीमपुर मध्य पंचायत में संचालित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सामुदायिक किचेन में भोजन व्यवस्था का जायजा लिया।

विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन भी कराया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत शिविरों में भोजन, पेयजल समेत जरूरी सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जरूरत के अनुसार सामुदायिक किचेन की व्यवस्था को और बेहतर करने को कहा।

विधायक ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल सरकारी सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है। सरकार और प्रशासन को राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने की जरूरत है।

पशुचारे की समस्या पर बीडीओ को निर्देश

राहत शिविर में ग्रामीणों ने विधायक को पशुओं के चारे की समस्या से भी अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण घरों के साथ पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद सदर बीडीओ पूरण साह को पशुचारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुओं की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

कई इलाकों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा को पत्र लिखकर कई क्षेत्रों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की है।

उन्होंने रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत के अलावा मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत के चैधा बांध, जालिम बाबू टोला और मटिहानी क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की है।

वहीं, खगड़िया नगर परिषद के वार्ड 30, 31 और 19 को भी पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया गया है।

विधायक ने कहा कि इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे में प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत राहत और अन्य आवश्यक सहायता मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाता रहेगा।

431 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App