Politicsअपना बिहारपटना

देश की सेवा करना ही भाजपा का मकसद, देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और बिहार सम्राट चौधरी के अगुवाई में आगे बढ़ेगा : संजय खंडेलिया

1 Mins read
पटना। बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने मंगलवार को एनबी-18 से बात करते हुए कहा कि बिहार और देश की जनता राजनीति को व्यापार बनाने वालों को नकार कर राजनीति के जरिये देश और देशवासियों की सेवा करने वालों को अपना समर्थन दे। जिससे भारत विश्व में अपना सर्वोच्च स्थान बना सके। पटना से खगड़िया आने के क्रम में खंडेलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश सेवा करने की जो राजनीति आरंभ की है, वह भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना ही भाजपा का मकसद है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जिसका उदाहरण जी20 की बैठक की सफलता है।
सम्राट चौधरी की अगुवाई में बिहार फतह होगा
 
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने बिहार में भाजपा सरकार आने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है उसी तरह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अगुवाई में बिहार आगे बढ़ेगा। आगामी चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बिहार फतह किया जाएगा।
 
देश को बदनाम करने वालों को जनता सबक सिखाए
 
उन्होंने कहा कि वहां की जनता के मन में प्यार के माध्यम से भारतीयता को उतारा जा रहा है, जिसमें भारी सफलता मिल रही है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि यह देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में खुशहाली और शांति है। उन्होंने जनता से कहा कि वह जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को करारा सबक सिखाए, उन्हें सबक सिखाएं जो लोग देश को हमेशा बदनाम करने और नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे है। 
बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा
 
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार गर्त में जा रहा है। राजद से गढ़बंधन के बाद इस महागढबंधन की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। सूबे में कोई ऐसा दिन नहीं बीतता जहां हत्या की खबर नहीं आती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोदी विरोध में बिहार को अपराधियों के हवाले कर चुके हैं।
Install App