क्राइमखगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

चलती ट्रेन में मोबाइल झपटने पहुंचा युवक, यात्रियों ने खिड़की से लटकाए रखा; मानसी से खगड़िया तक नहीं छोड़ा हाथ, VIDEO VIRAL

1 Mins read

खगड़िया। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर जनहित एक्सप्रेस में मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक पर ही भारी पड़ गई। मानसी स्टेशन पर ट्रेन की खिड़की के बाहर से यात्री का मोबाइल छीनने पहुंचे युवक का हाथ यात्रियों ने ऐसा पकड़ा कि वह चलती ट्रेन के बाहर ही लटक गया। ट्रेन खगड़िया स्टेशन पहुंचने तक यात्रियों ने उसकी पकड़ नहीं छोड़ी। स्टेशन पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई की देर रात जनहित एक्सप्रेस मानसी स्टेशन पर रुकी थी। इसी दौरान एक युवक ने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल झपटने की कोशिश की। हालांकि, यात्री ने फुर्ती दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। शोर सुनते ही बोगी में बैठे अन्य यात्री भी जुट गए और युवक का हाथ कसकर थाम लिया।

ट्रेन खुल चुकी थी। ऐसे में युवक बाहर ही लटका रह गया। वह बार-बार खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा, लेकिन यात्रियों ने उसे भागने का मौका नहीं दिया। बताया जाता है कि उसके कुछ साथी भी उसे छुड़ाने पहुंचे, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

खगड़िया स्टेशन पर जीआरपी के हवाले किया

ट्रेन जैसे ही खगड़िया स्टेशन पहुंची, यात्रियों ने युवक को जीआरपी के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसकी पहचान भागलपुर के नौगछिया निवासी मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ छोटू के रूप में हुई।

खगड़िया जीआरपी थानाध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि आरोपी मानसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस में मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था। यात्रियों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

VIDEO बना चर्चा का विषय

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ट्रेन की खिड़की के बाहर लटका नजर आता है, जबकि अंदर बैठे यात्री उसका हाथ पकड़े हुए दिखाई देते हैं। पूरे घटनाक्रम को लेकर लोगों के बीच

Install App