अपना बिहारबड़ी खबररोजगार

रोजगार का नया मॉडल: पर्यटन सेक्टर के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करेगा NITHM, खगड़िया विधायक बबलू मंडल की पह

1 Mins read

पटना/खगड़िया । बिहार के युवाओं को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (NITHM) के निदेशक डॉ. वी. वेंकट रमण से मुलाकात कर बिहार में पर्यटन आधारित कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन संभावनाओं को रोजगार से जोड़ने पर मंथन हुआ। विधायक बबलू मंडल ने कहा कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी के कारण इस क्षेत्र का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। यदि युवाओं को आधुनिक पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो वे देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं।

चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि NITHM का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पटना पहुंचेगा। यह प्रतिनिधिमंडल बिहार सरकार के पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति विभाग और बिहार कौशल विकास मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन आधारित स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करेगा। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

विधायक बबलू मंडल ने कहा कि उनका लक्ष्य बिहार के युवाओं को सिर्फ प्रशिक्षण दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल के सफल होने पर राज्य के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और बिहार का पर्यटन उद्योग भी नई गति हासिल करेगा।

जानकारों का मानना है कि पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पहल बिहार के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। NITHM के प्रतिनिधिमंडल के बिहार दौरे की तिथि जल्द तय होने की संभावना है, जिसके बाद इस योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज होगी।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App