खगड़िया

पंसस की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, कंजरी के स्कूल को मिडिल स्कूल बनाने का निर्णय

1 Mins read

बेलदौर। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों (पंसस) की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ आगामी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कायाकल्प योजना के तहत अलग-अलग टोलों में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और चाहरदीवारी निर्माण के अलावा स्कूलों के मरम्मत कार्य पर चर्चा हुई। स्कूल मरम्मत कार्य को 31 नवंबर तक तथा नए स्कूलों के निर्माण को आगामी 31 मार्च तक पूरा करने पर जोर दिया गया।

मनरेगा, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क और शिक्षा सहित कई मुद्दे बैठक में उठे। सर्वसम्मति से पश्चिम पार कंजरी स्थित प्राथमिक विद्यालय को अपग्रेड कर मध्य विद्यालय का दर्जा देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पंसस सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी रखीं। सदस्यों ने कई पंचायतों में जर्जर बिजली तार और खराब सड़कों की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। बीडीओ ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में बीपीआरओ प्रमोद पासवान, बीईओ मनोहर कुमार, बीएओ प्रभात रंजन, बिजली जेई भागीरथ झा, मुखिया संगीता देवी, हिटलर शर्मा, पंसस आनंद रंजन सिंह, निभा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे।

309 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App