खगड़िया। दीपावली की खुशियां जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटने की परंपरा को जारी रखते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने इस वर्ष भी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ दीपावली मनाई। रविवार, 8 नवंबर 2026 को जिला राजद कार्यालय, खगड़िया में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आसपास के गरीब परिवारों के करीब 200 बच्चों के बीच पटाखे वितरित किए और उन्हें मिठाइयां खिलाईं।
पटाखे और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान मनोहर कुमार यादव ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर मनोहर कुमार यादव ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है। त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित परिवारों के बच्चे भी खुशियों के साथ पर्व मना सकें। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी खुशियों में जरूरतमंद लोगों को भी शामिल करना चाहिए।
उन्होंने बच्चों एवं उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, सहयोग और भाईचारे का संदेश दिया गया।
मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, राजद नेता सुबोध यादव, मो. नसीम उर्फ लंबू, आमिर खान, सर्वजीत पांडेय, अजीत तिवारी, टीपू सुल्तान मंसूरी, जितेन्द्र कुमार, मो. शमीम, अंकित कुमार, अजय भारती सहित दर्जनों राजद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
