खगड़ियाप्रदेश

कोठिया, सन्हौली सहित पांच पंचायतों में नाले की हो रही उड़ाही, नगर परिषद में शामिल होने के बाद बरसात पूर्व की तैयारी में जुटा प्रशासन

1 Mins read

खगड़िया नगर परिषद के विस्तार के बाद इसमें शामिल पांच पंचायतों में नाला उड़ाही का काम काफी तेज किया जा रहा है। नगर परिषद में शामिल कोठिया, सन्हौली, रांको, संसारपुर, मथुरापुर में नगर कार्यपालक पदाधिकारी के नतृत्व में उक्त उड़ाही का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही खगड़िया जिलान्तर्गत नवगठित अलौली नगर पंचायत एवं मानसी नगर पंचायत में भी नाला उड़ाही का कार्य एक साथ प्रारंभ किया गया है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी-सह-प्रभारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, मानसी नगर पंचायत एवं अलौली नगर पंचायत राजीव कुमार गुप्ता ने बुधवार को इन सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में उक्त स्थलों पर नाला उड़ाही का कार्य प्रारंभ किया गया है। बरसात के पूर्व इन सभी क्षेत्रों में नाला की उड़ाही का कार्य पूर्ण कराने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग संकल्पित है। उन्होने कहा कि खगड़िया शहर के क्षेत्र विस्तार वाले इलाके एवं नवगठित अलौली नगर पंचायत एवं मानसी नगर पंचायत में भी नागरिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त मजदूर रखकर नाला उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है। बरसात से पूर्व नाला उड़ाही का कार्य पूर्ण करने के लिए नगर परिषद खगड़िया कार्यालय कर्मियों को भी अलग-अलग स्थलों पर प्रतिनियुक्ति किया गया है। इन जगहों पर जल जमाव की स्थिति की सत्त निगरानी रखी जा रही है। जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने पर उसके निदान हेतु पंपसेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इन जगहों पर शहरी क्षेत्र जैसी सुविधा बहाल होगी। जिसके तहत सड़क, नाला निर्माण, साफ सफाई, आवास योजना एवं अन्य योजना से इन जगहों के लोग लाभान्वित होंगे। वहीं राजस्व वृद्धि हेतु होल्डिंग टैक्स लगाने, भवन निर्माण शुल्क एवं अन्य राजस्व प्राप्ति के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App