पटनाप्रदेशस्वास्थ्य

बिहार में 20 फीसदी बच्चों में मिली एंटीबॉडी, कहां से आया कोरोना पता ही नहीं

1 Mins read

बच्चों पर कोवैक्सीन के ट्रायल के दौरान पटना एम्स (AIIMS) में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां वैक्सीन ट्रायल में हिस्सा लेने वाले बच्चों में से 20 फीसदी में एंटीबॉडी पाई गई है। खास बात ये है कि किसी बच्चे का कोविड हिस्ट्री ही नहीं है।

यानी ये सारे बच्चे अपनी फैमिली में कोरोना से बचकर रह रहे थे। फैमिली में भी किसी को नहीं हुआ था जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके कि बच्चा उनके संपर्क में आया है। ये कोरोना के संपर्क में कब आए किसी को कुछ पता नहीं है।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ICMR ने बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी दी है। इसके बाद देश के 8 सेंटरों पर भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का बच्चों पर ट्रायल किया जा रहा है। पटना AIIMS भी उन सेंटर्स में शामिल किया गया है। यहां फर्स्ट फेज में 12 से 18 साल के 27 बच्चों पर ट्रायल किया जा रहा है।

ट्रायल से पहले होती है एंटीबॉडी की जांच: 

ट्रायल से पहले एंटीबॉडी की जांच की जाती है। बच्चों का कोविड टेस्ट तो निगेटिव आया पर लेकिन एंटीबॉडी टेस्ट के दौरान 20 फीसदी बच्चों में एंटीबॉडी डवलप मिली है।

319 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App