पटनाप्रदेश

डीजीपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह हुए निलंबित

1 Mins read

आपत्तिनजनक और निराधार टिप्पणी के संबंध में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह से तीन मई 2021 को पूछा गया था स्पष्टीकरण.

उनकी ओर से दिए गए जवाब पर विभाग को संतुष्टि नहीं, सीआईडी के डीआईजी ने निलंबित करने के संबंध में दिया है आदेश.

सीआईडी में तैनात इंस्पेक्टर और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है. सीआईडी के डीआईजी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. मृत्युंजय कुमार सिंह पर कोरोना संकट में आपत्तिजनक और निराधार टिप्पणी करने का आरोप है.

आपत्तिनजनक और निराधार टिप्पणी के संबंध में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह से तीन मई 2021 को स्पष्टीकरण पूछा गया था. उनके द्वारा दिए किए गए जवाब को पुलिस मुख्यालय ने संतोषजनक नहीं पाया. इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह को गुरुवार को निलंबित करने का आदेश दे दिया. इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है.

मृत्युंजय कुमार सिंह ने दिया था ये बयान

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कुछ दिनों पहले बिहार के डीजीपी पर आरोप लगाया था कि कोरोनाकाल में मदद के लिए डीजीपी को फोन लगाया जाता है तो वे नहीं उठाते हैं. ऐसे में वॉट्सएप पर पत्र रूपी मैसेज लिखकर उनसे मदद की मांग करनी पड़ी है.

उन्होंने डीजीपी एसके सिंघल को मैसेज भेजा उसमें उन्होंने लिखा था “मौजूदा समय में कोरोना से कोरोनायोद्धा पुलिसकर्मी औए उनके परिजन काफी प्रभावित हैं, लेकिन उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है. ऐसे में आग्रह है कि पुलिसकर्मीयो और उनके परिजनों के इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से हॉस्पिटलों में कुछ बेड की सुविधा की जाए.”

डीजीपी से उन्होंने कहा “आप बिहार के पुलिस प्रमुख हैं और सभी पुलिसकर्मियों के अभिभावक हैं. आपका कर्तव्य है कि इस संकट में अपने पुलिस परिवार के सदस्यों के दुख को कम करें.” इस दौरान पत्र में मृत्युंजय कुमार सिंह ने कुछ मरने वाले जवानों का जिक्र करते हुए मदद के क्षेत्र में अपनी बात कही थी.

फोन उठाने के लिए अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाए

मृत्युंजय कुमार सिंह ने डीजीपी से कहा था कि उनके स्तर से पहल की जाए. साथ ही मुख्यालय के किसी अधिकारी को बीमार पुलिसकर्मी के इलाज की व्यवस्था के लिए तत्काल मोबाइल नंबर के साथ प्रतिनियुक्त किया जाए जिससे आसानी से संपर्क कर बीमार पुलिसकर्मियों के इलाज में मदद मिल सके.

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App