खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान खुलेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

1 Mins read

खगड़िया। जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर रुपौली में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान कुछ युवकों द्वारा खुलेआम फायरिंग की गई। जिसके वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके बाद मामले में परबत्ता पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो सोमवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इंद्रानगर रुपौनी में स्वरस्वती पूजा विसर्जननके दौरान कुछ युवकों ने भीड़ में पहुंच कई राउंड आकाशी फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद वहां लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की माने तो हवा में फायरिंग करने वाले युवकों की टोली नशे की हालत में थी। लोगों ने बताया कि अगर स्थानीय लोग इसका विरोध नहीं करते तो कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।

 

मानसी में युवक की जा चुकी है जान

गौरतलब है कि बीते दो दिन पहले ही खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहिआर गांव में विसर्जन के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की जान चली गई। बावजूद इस तरह का मामला एक बार फिर आना पुलिस के लिए चिंता का सबब बन सकता है। मामले में परबत्ता थाना अध्यक्ष ने बताया कि उनके पास वीडियो नहीं पहुंचा है। वीडियो में युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

439 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App