खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

एकलव्य सैनिक भर्ती संस्था ने दरोगा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को किया सम्मानित, पूर्व आर्मी सह संचालक निरंजन सिंह ने खगड़िया के युवाओं का बढ़ाया जोश

1 Mins read

एकलव्य सैनिक भर्ती संस्था की तरफ से दरोगा परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर कोशी कॉलेज खगड़िया के प्राचार्य राजकुमार सिंह, प्रोफेसर संजय मांझी, जिप सदस्य रजनीकांत कुमार, कोशी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार और एकलव्य सैनिक भर्ती संस्था के संचालक पूर्व आर्मी निरंजन सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोशी कॉलेज के प्राचार्य राजकुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सेवा में बढ़चकर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि चाहे भारतीय सेना हो या पुलिस, सभी जगह युवा बढ़चढ़कर अपनी लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने दरोगा परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बधाई भी दी। वहीं संस्था के संचालक निरंजन सिंह ने कहा कि उनकी संस्था खगड़िया के युवाओं को एक अलग पहचान देने की कोशिश में है। ताकि युवा अपने लक्ष्य को पा सकें।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App