Politicsपटना

बिहार में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र, संवैधानिक कुर्सी को बनाया जा रहा परिवार का हिस्सा : सम्राट

1 Mins read

विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री के चेंबर में उनकी कुर्सी पर राबड़ी देवी के बैठने का मामला अब तुल पकड़ते जा रहा है। इस बात को लेकर भाजपा ने राजद सहित महागठबंधन की सरकार को आड़े हाथों लिया है। शुक्रवार को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने इसपर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन अब संवैधानिक कुर्सियों को भी अपने परिवार का हिस्सा बना रहा है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बीते 25 अगस्त को बिहार विधान परिषद परिसर स्थित उप मुख्यमंत्री के चेंबर में उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर राजद की राजमाता राबड़ी देवी जी आसीन  हुई थी। जिससे लोकतंत्र का उपहास और मर्यादा शर्मसार हुआ है । जबकि बिहार लोकतंत्र की जननी रही। उन्होंने कहा कि यदि बिहार में राजतंत्र होता तो लालू प्रसाद के जेष्ठ पुत्र तेज प्रताप यादव उपमुख्यमंत्री होते । जिसे लोकतंत्र की मर्यादा नहीं मालूम है वह व्यक्ति बिहार के विकास की बात करे यह शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है वह लोकतंत्र के लिए किसी काली स्याही से कम नहीं है।

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App