अपना बिहारराजनीति

बिहार में राजनीति पारा 100 के पार, जानिए जेडीयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने क्यों कहा कि सरकार गिरेगी तो हिलेंगे मोदी और योगी

1 Mins read

राजनीतिक गलियारे में इन दिनों सिवान की भी खूब चर्चा हो रही है. कभी एमएलसी टुन्ना पांडेय की तो कभी शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के समर्थन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू है. इधर, रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी और बड़हरिया से पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूट जाएगा.

बिहार के चर्चित खान ब्रदर्स के रईस खान से अपने आवास पर घंटों मुलाकात के बाद पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने मीडिया से बात की. कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार की सरकार अब ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी. इस दौरान बीजेपी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि बीजेपी ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बर्बाद कर देना चाहती है. बीजेपी नहीं चाहती कि नीतीश मुख्यमंत्री बने रहें.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर भी साधा निशाना

बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर समय-समय पर किए जा रहे हमले पर करार जवाब देते हुए कहा कि मीट बेचने वाला भी आज हमारे नेता पर हमला बोल रहा है. आज वे साथ में ही रहकर पार्टी विरोधी का काम कर रहे हैं. अगर लगता है कि राजपाट नहीं संभल रहा है तो आप इस्तीफा दे दीजिए. बिहार में नीतीश कुमार जितना बड़ा चेहरा बीजेपी में कोई नेता ही नहीं है.

गिरेगी सरकार तो हिल जाएंगे मोदी और योगी

पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिहार में सरकार गिरती है तो मोदी-योगी हिल जाएंगे. देश में मोदी-योगी के बाद नीतीश कुमार ही सबसे बड़ा चेहरा हैं जो देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे नीतीश

पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि बीजेपी से हटने के बाद नीतीश की सरकार कांग्रेस के समर्थन से बनेगी. सब कुछ बात चल रही है. घबराने की जरूरत नहीं है. श्याम बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए कहा कि बहुत हो गया. अब आम जनता के बीच चुनाव कराने के लिए चलना चाहिए.

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App