क्राइमप्रदेशबड़ी खबरभागलपुर

भागलपुर में दबंग जेडीयू विधायक के पुत्र की दबंगई, युवक को गोली मारकर किया घायल

1 Mins read
अंजनी कुमार कश्यप
हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर से दबंग जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की दबंगई एक बार फिर देखने को मिला। इस बार विधायक के बेटा आशीष कुमार ने जमीन विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी। हालांकि गनीमत रहा कि युवक की जान नहीं गई। घटना में उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि उक्त युवक के निजी जमीन पर विधायक गोपाल मंडल बीते बीस दिनों से कब्जा करना चाह रहा था। विरोध करने पर मारपीट और जान मारने की धमकी गोपाल मंडल की ओर से दिया जा रहा था। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को दिया है या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल ने रवि कुमार के सिर में गोली मारी है। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। विधायक के पुत्र ने वारदात को अंजाम बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गोपाल मंडल घर के समीप अंजाम दिया है
गोली चलाने से पहले दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद –
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने से पहले दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुई। जिसमें विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल ने अपने गुर्गों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट किया। घटना में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विधायकी का आतंक दिखाने के लिए विधायक के पुत्र आशीष मंडल ने गोली चला दी। जिससे कि रवि कुमार नामक शख्स के सिर में गोली लग गई। घटना के बाद घायल स्थिति में युवक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में औद्योगिक और बरारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है
विधायक ने आरोप को बेबुनियाद बताया-
विधायक से मीडिया के टीम ने जब टेलीफोन पर संपर्क किया तो उन्होंने घटना में अपने पुत्र का संलिप्ता नहीं होने की बात कही, उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद है।
Install App