खगड़ियाप्रदेश

बलुआही ठाकुरबाड़ी में ध्वजारोहण के साथ दंगल की तैयारी शुरू, 24 से 27 अगस्त तक जुटेंगे देशभर के पहलवान

1 Mins read

खगड़िया। बलुआही ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित दंगल (कुश्ती) के अखाड़े पर शुक्रवार, 14 अगस्त को पूरे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद दंगल कमिटी की बैठक अध्यक्ष अंगद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी झूलन महोत्सव के अवसर पर 24 से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाली अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई।

राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने बताया कि अखाड़े की परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण के बाद ही पहलवान अखाड़े पर अभ्यास शुरू करते हैं। इसके साथ ही आसपास के पहलवानों ने अखाड़े पर अभ्यास शुरू करने की तैयारी कर ली है, ताकि प्रतियोगिता में वे पूरी तैयारी के साथ हिस्सा ले सकें।

उन्होंने बताया कि इस बार बलुआही ठाकुरबाड़ी में होने वाली अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत बिहार के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भाग लेंगे। प्रतियोगिता 24 से 27 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी।

28 अगस्त तक चलेगा झूलन महोत्सव

बलुआही ठाकुरबाड़ी में झूलन महोत्सव 24 से 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन संध्या ठाकुरजी की पूजा और आरती होगी। वहीं, रात 8 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

27 और 28 अगस्त की रात 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर ठाकुरबाड़ी परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बैठक में बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव वेदो यादव, कोषाध्यक्ष नंदन यादव, दंगल कमिटी के सदस्य रणवीर कुमार, मनोज चौधरी, प्रमोद साह, सकलदीप यादव, प्रमोद यादव, अजीत यादव उर्फ घुरन, छेदी यादव, रोहित कुमार और सदानंद पौद्दार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Install App