खगड़ियाप्रदेश

सोनवर्षा रहीमपुर में मॉडल स्कूल शुरू: विधायक बबलू मंडल ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बोले- गांव के बच्चों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

1 Mins read

खगड़िया। सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा रहीमपुर में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। एसएन उच्च विद्यालय परिसर में बने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन विधायक बबलू कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने शिलापट का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विधायक बबलू मंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मॉडल स्कूल की शुरुआत क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर लेकर आई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। सरकार विद्यालयों में बेहतर भवन, आधुनिक कक्षाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं विकसित करने पर लगातार काम कर रही है, ताकि बच्चों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

विधायक बोले- प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत बेहतर संसाधनों की

बबलू मंडल ने कहा कि गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही विकसित बिहार और आत्मनिर्भर समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

ये लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में एडीएम आरती, योजना विभाग के डीपीओ बबन कुमार, बीडीओ पूरण साह, जदयू नेता दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. प्रभाष कुमार, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

316 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App