खगड़िया

दूध लाने बाजार गए बेटे से मारपीट, बचाने पहुंचे पिता को भी पीटा; 18 हजार रुपये छीनने का आरोप

1 Mins read

बेलदौर। बेलदौर बाजार स्थित गांधी इंटर विद्यालय मोड़ के समीप शनिवार को पुत्र के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर चक्रमणिया गांव निवासी पंकज कुमार ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, पंकज कुमार का पुत्र प्रियांशु कुमार 19 सितंबर को दूध लाने के लिए बेलदौर बाजार गया था। इसी दौरान गांधी इंटर विद्यालय मोड़ के समीप श्रीपुर निवासी गोलू कुमार ने उसे कथित तौर पर पकड़ लिया और मारपीट करने लगा।

बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिलने के बाद पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनके चेहरे पर चोट आई।

आवेदन में पिता-पुत्र की जेब से कुल 18 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

313 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App