नालंदाप्रदेश

पैर फिसलने से कुआं में गिरा युवक, हुई मौत

1 Mins read

महमूद आलम

जिले के सरमेरा थाना अंतर्गत चेरो गांव में बुधवार को एक युवक की मौत कुआं में गिरने से हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव के सोनेराम के पुत्र बॉबी कुमार के रुप में की गई है। परजिनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुबह करीब 3 बजे अपने घर से शौच के लिए निकला था। जहां शौच उपरांत वह कुंआ के पास आकर अपना हाथ पैर धोने ठहरा था। लेकिन उसका पैर फिसल जाने के बाद वह कुआं में जा गिरा। इधर युवक के काफी देर घर नहीं पहुंचने के बाद जब परिजन व स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरु की तो कुआं में उसका लाश तैरता दिखा। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की मदद से उक्त युवक की लाश को कुआं से निकाला गया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद सरमेरा थाना पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि उक्त युवक की मौत के बाद से ही उसके घर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

 

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App