नालंदाप्रदेश

नालंदा : लोजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चिराग पासवान के साथ रहने का किया ऐलान

1 Mins read

महमूद आलम

बिहार में सियासी घामासान मचा है। जिसका असर दिल्ली से लेकर बिहार के जिला स्तर पर भी देखा जा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी में फूट के बाद कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कार्यकर्ता यह सोच के परेशान हैं कि उनकी भागेदारी किस नेता के नेतृत्व में होगी। इस बावत नालंदा जिले के लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर लोजपा ने अपना स्टैंड क्लियर किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वे एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ही नेतृत्व में लोजपा के कुनबे को आगे बढ़ाएंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी के नालंदा जिलाध्यक्ष सतेंद्र मुकुट ने रामचंद्रपुर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कहा कि पूरे जिला के कार्यकर्ता चिराग पासवान की अगुवाई में पार्टी को एक साथ लेकर चलने का काम करेंगे। उन्होंने लोजपा के फूट को लेकर सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जेडीयू पार्टी को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि लोजपा के सभी नेता व कार्यकर्ता एक हैं। हमारे पार्टी के पांच सांसद किसी के बहकावे में आ गए थे। इन सांसदों ने पार्टी के संविधान को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वे और नालंदा जिले के अलावा संपूर्ण बिहार के कार्यकर्ता लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के साथ खड़े हैं।

 

317 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच। News Bihar 18 पर आपको बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें मिलती हैं। निष्पक्ष खबर • तथ्यपरक जानकारी • जनसरोकार 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 newsbihar18.com
Articles

Leave a Reply

Install App