क्राइमनालंदाप्रदेशबड़ी खबर

नालंदा : घरेलू विवाद में चली गोली, बीचबचाव करने गया युवक घायल, पटना रेफर

1 Mins read

सोनू पांडे / नालंदा

इस समय बिहार के नालंदा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक घरेलू विवाद के दौरान एक युवक को गोली लगी है। जिसे बेहतर इलाज के लिए नालंदा से पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र बांके बिगहा गांव में बुधवार को एक घरेलू विवाद के दौरान उक्त घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में बांके बिगहा गांव निवासी जानकी बिंद के 40 वर्षीय पुत्र देवेंद्र जमादार को सीने में गोली लग गई। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। मामले में पुलिस ने गोली मरने के आरोपी आरोपी इसी थाना क्षेत्र के कुण्डवापोखर गांव निवासी भूषण जमादार को गिरफ्तार कर लिया है।
भाभी के साथ देवर और ननद का था विवाद
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अलख बिंद के पुत्र अजित बिंद की पत्नी क्रांति देवी के साथ देवर बबन बिंद तथा ननद मारपीट करते थे। जिसे समझाने के लिए चचेरा जीजा भूषण बिंद बांके बिगहा गांव आया था। उसी दरम्यान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसमें ग्रामीणों के अनुसार गिरफ्तार युवक भूषण बिंद ने देशी पिस्तौल निकाल लिया। जहां विवाद बढ़ते ही गोली चल गई।
आरोपी हुआ जख्मी
इस मामले में गोली चलाने के आरोपी भूषण बिंद ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के द्वारा मारपीट में वह बुरी तरह जख्मी हुआ है। इधर मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेते हुए उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App