अपना बिहारनालंदाबड़ी खबर

नालंदा : सड़क हादसे में जख्मी छात्रा की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत, फोरलेन निर्माण स्थल पर हुआ था हादसा

1 Mins read
सोनू पांडेय / नालंदा
नालंदा के वेना थाना क्षेत्र स्थित एनएच 20 पर सिरनामा पुल के समीप फोरलेन निर्माण में लगे हाइवा से कुचलकर बाइक सवार घायल छात्रा की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि उसके पिता जख्मी हालत में इलाजरत हैं। मृतक छात्रा हरनौत से बीए पार्ट 1 की परीक्षा देकर पिता के साथ बाइक से घर लौट रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ। छात्रा की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई है। मृतका की पहचान वेना गांव निवासी अमरजीत राम की 17 वर्षीया पुत्री सिमरन कुमारी उर्फ झालो के रूप में हुई है। इधर घायल छात्रा के मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गम भरा हो गया है। परिजनों ने बताया कि छात्रा हरनौत से बीए की परीक्षा देकर पिता के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। उसी दौरान सड़क निर्माण में लगे हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों पिता-पुत्री जख्मी हो गए। जख्मी पिता पुत्री को बिहार शरीफ सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की नाजुक हालात को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। इधर मौत की सूचना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App