अपना बिहार

हाजीपुर में HDFC बैंक से दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपये की लूट, पुलिस के उड़े होश

1 Mins read

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के जिस ब्रांच में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है, वह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के घर के पास स्थित है.

बिहार के हाजीपुर (Hajipur) में लूटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के जढूआ में एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूट (Loot in HDFC Bank) की सूचना मिली है.

नाकाबंदी कर पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि बाइक से आए आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नाकेबंदी कर गहन जांच पड़ताल शुरू कराई गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.

नित्यानंद राय के घर के पास है HDFC बैंक

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के जिस ब्रांच में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है, वह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के घर के पास स्थित है. डकैती के बाद फिर से पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

लूट की रकम का खुलासा नहीं

सूत्रों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शाखा से लूट की राशि करीब एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. लेकिन अबतक लूट की रकम कितनी है इसका खुलासा न तो बैंक कर्मियों द्वारा किया गया है और न ही प्रशासन द्वारा इस बारे में कोई जानकारी दी गई है.

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App