प्रदेश

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने लालपरसा तटबंध के मरम्मति कार्य का लिया जाएगा, लोगों से कहा कि मजबूति के साथ बांध का होगा जिर्णोद्धार, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

1 Mins read

अंबालिका : मोतिहारी

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को सौगली सिकरहना नदी के किनारे बने लालपरसा तटबंध का निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान बताया कि पिछले वर्ष उक्त तटबंध के टूटने से सुगौली, बंजरिया व मोतिहारी प्रखंड प्रभावित हुआ था। साथ ही सुगौली पंचायत भी पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुआ। इस समय नदी का लेबल बराबर है। जिसके कारण किसान धान रोपनी नहीं कर सकें हैं। उन्होंने बताया कि उक्त तटबंध पर कार्य तेजी से किया जा रह है। प्रशासन की पूरी टीम को इसके लिए चौकस रखा गया है।

मजबूती के साथ होगा लालपरसा में मनरेगा बांध की मरम्मति

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि इसके अलावा लालपरसा टोला में मनरेगा बांध की मरम्मति भी मजबूति के साथ किया जा रहा है। उम्मीद है जल्द उक्त कार्य को भी पूरा किया जाएगा। यहां के लोगों को बाढ़ व कटाव से निजात मिल सके इसके लिए भी कई कदम उठाये गए हैं।

लोगों की शिकायत पर लिया संज्ञान

डीएम के निरीक्षण के दौरान स्थानीय कुछ लोगों ने शिकायत भी की। लोगों ने कहा कि पिछले दो से तीन वर्ष के दौरान जो भी मरम्मति कार्य हुए हैं वो नकाफी है। डीएम ने इसपर संज्ञान लेते हुए जल संसाधन विभाक के सचिव से बातचीत की और लोगों को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर बांध के मरम्मति कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य मे किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले के खिलाफ विभागीय करवाई होना तय है।  मौके पर डीडीसी कमलेश कुमार सिंह, एसडीओ प्रिय रंजन राजू, बीडीओ सरोज बैठा, सहित कई मौजूद थे।

429 posts

About author
News Bihar 18 बिहार की खबरों का विश्वसनीय डिजिटल मंच News Bihar 18 बिहार की राजनीति, प्रशासन, विकास, शिक्षा, रोजगार, अपराध, सामाजिक सरोकार और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को आप तक पहुँचाने वाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। हमारा उद्देश्य है—तथ्यों पर आधारित, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाना, ताकि हर नागरिक तक सही जानकारी पहुँचे और जनता के मुद्दों को प्रमुखता मिले। हमारी पहचान - निष्पक्ष खबर - तथ्यपरक जानकारी - जनसरोकार की पत्रकारिता - जनता के सवाल, जनता की आवाज 📍 बिहार की हर महत्वपूर्ण खबर पर हमारी नजर 🌐 वेबसाइट: newsbihar18.com ✉️ ईमेल: nb18bihar@gmail.com ☎️ संपर्क: 9430620477 News Bihar 18 — खबरें जो सच दिखाए।
Articles

Leave a Reply

Install App