खगड़ियाप्रदेशबड़ी खबर

माता पिता की सेवा से बढ़कर कोई पूजा नहीं है : त्यागी

1 Mins read

लोग पुण्य अर्जित करने के लिए विभिन्न तीर्थ स्थलों का चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें शांति नहीं मिलती है। वास्तविक शांति उन्हें तब मिलती है जब उन्हें उनकी माता पिता अंतरात्मा से आशीर्वाद देते हैं। माता-पिता हीं वह साक्षात देवी देवता हैं जो हमें इस धरती पर लाये, प्रथम गुरु बने, परिवार और समाज संस्कार देते हैं जो दूसरे गुरु होते हैं। तीसरे गुरु जो हमें अंधकार से प्रकाश में लाने का कार्य करते हैं और मानव जीवन को सार्थक करने का ज्ञान देते हैं। उपरोक्त बातें युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने अपने पैतृक ग्राम कन्हौली में अपने पिता स्मृतिशेष कृष्ण कुमार सिंह के 17वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कृष्ण-पार्वती प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त पंचायत सेवक राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं संचालन वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। श्री त्यागी ने खासकर छात्र युवाओं से आह्वान किया कि माता-पिता की वास्तविक शक्ति का एहसास करना है तो आप सिर्फ एक माह लगातार माता-पिता का सेवा करते हुए उनका पांव छूकर आशीर्वाद लेते हुए दिनचर्या का आगाज करें और रात का अंत करें। आपको खुद ब खुद फर्क महसूस हो जाएगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस प्रकार कृष्ण कुमार बाबू के पुत्र अपने माता-पिता के नाम पर प्रतिभा सम्मान समारोह का परंपरा चलाएं हैं, इससे इनके माता-पिता बरसों बरस जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर बच्चे-बच्चियां एक दिन माता पिता बनेंगे और संस्कार बड़ों से छोटा में जाता है। अपने सुंदर भविष्य के लिए भी माता-पिता को उनके जीवन काल में दुख नहीं देना चाहिए। संबोधित करते हुए भाजपा के वरीय नेता इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मां की सेवा में कितनी ताकत है, अपने खुद परिवार में देखा है। जिस प्रकार मेरे नाना नानी सेवा किए उसका प्रभाव मेरी माता जी पर पड़ा और माता जी द्वारा किया गया सेवा आज भैंस चराने से लेकर मेडिकल कॉलेज तक का सफर तय किया। वहीं अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देवी देवता का पूजा करना बंद कर दे तो उनका भी नाम मिटने लगेगा। उसी प्रकार यदि अपने माता-पिता को याद करना छोड़ देंगे तो आने वाली पीढ़ी अपने दादा दादी और पूर्वज को भूल जाएंगे। अपने संबोधन में स्वराज इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जाप के जिला अध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव, रालोजद के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि कृष्ण पार्वती प्रतिभा सम्मान के आयोजन से प्रतिभावान बच्चे का हौसला बढ़ेगा और स्पर्धा की दुनिया में यह मील का पत्थर साबित होगा। हर बच्चे चाहेंगे कि यह सम्मान मुझे मिले। इस अवसर पर बलतारा पंचायत अंतर्गत तीन प्रतिभावान बच्चे जो 2023 के मैट्रिक परीक्षा में अधिकतम अंक लाए उसे कृष्ण पार्वती प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान के तहत प्रथम स्थान पाने वाले रवीश कुमार को 4000 नगद राशि के साथ इनके पिता श्रवण कुमार को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तो द्वितीय स्थान पाने वाले संदीप कुमार को 3000 नगद राशि के साथ इनके माता को चादर से सम्मानित किया गया और तीसरे स्थान पाने वाले आदर्श राज को 2000 नगद राशि के साथ चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन अधिकार युवा परिषद के जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू, जिप सदस्य प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, युवा शक्ति के जिला प्रधान महासचिव राजेश यादव, युवा परिषद के प्रधान महासचिव गिरीश रंजन, युवा शक्ति के जिला महासचिव राजेश कुमार यादव, फूलों सिंह, अर्जुन सिंह, राजेश कुमार शशि, उदय सिंह, प्रकाश सिंह, रामाशंकर वर्मा, इंकू सिंह, निरंजन वर्मा, अयोध्या प्रसाद सिंह, योगेंद्र सिंह, जनक सिंह, अशोक पंत, नीरज यादव, अशोक मालाकार, रंजीत साह, बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

Install App